रांची न्यूज
मिसेज इंडिया वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी तृप्ति लकड़ा. झारखंड की बेटी तृप्ति कुमारी लकड़ा क्रायोलान एलीविटा मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए शुक्रवार को मुंबई के लिए रवाना हुईं. उनका चयन हाल ही में फिनाले में शामिल होने वाली देशभर की अन्य महिलाओं के साथ हुआ था. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तृप्ति के साथ उनके परिजन, मित्र और अन्य शुभेच्छु मौजूद थे. तृप्ति ने कहा कि वह झारखंड की पहली विवाहित आदिवासी महिला हैं जो इस राष्ट्रीय मंच तक पहुंची हैं.
रांची न्यूज
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से. छठ के गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया है. शनिवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू हो जायेगा. इस दिन व्रती स्नान-ध्यान कर व्रत का संकल्प लेंगी. देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर चावल, दाल और कद्दू की सब्जी तैयार कर भगवान को अर्पित किया जायेगा. इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगी. रविवार को खरना होगा. इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखेंगी और सूर्यास्त के बाद पूजा-अर्चना करेंगी. भगवान को खीर, रोटी, केला सहित अन्य नैवेद्य अर्पित कर ध्यान करेंगी.
धनबाद न्यूज
छठ पर कद्दू का भाव चढ़ा, 60 रुपये किलो तक बिका. लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. परंपरा है कि नहाय-खाय के दिन व्रती लौकी-भात और कद्दू की सब्जी खाते हैं. इसे देखते हुए शुक्रवार को धनबाद के सब्जी बाजारों में कद्दू के दाम आसमान छू रहे थे. जहां कुछ दिन पहले तक कद्दू 30 से 40 रुपये किलो बिक रहा था, वहीं शुक्रवार को यह 60 रुपये किलो तक पहुंच गया.
धनबाद न्यूज
बीसीसीएल : सात एरिया के जीएम सहित 11 अधिकारियों का तबादला. बीसीसीएल में माइनिंग संभाग से जुड़े 11 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नये स्थान पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि यह तबादला माइनिंग डिसिप्लिन के अधिकारियों का है. इनमें से 10 अधिकारी जनरल मैनेजर (जीएम) स्तर के हैं, जबकि एक अधिकारी चीफ मैनेजर (माइनिंग) पद पर कार्यरत है.
जमशेदपुर न्यूज
फ्रांस से आयी टीम किनूडीह पहुंची, संताल संस्कृति से हुई रूबरू. आदिवासी संस्कृति और उनकी पारंपरिक जीवनशैली को करीब से समझने के लिए अब विदेशी भी यहां का रुख कर रहे हैं. शुक्रवार को फ्रांस से सात सदस्यीय टीम करनडीह-किनूडीह गांव का दौरा करने पहुंची. गांव के माझी बाबा रेंटा सोरेन, नायके बाबा गुरुचरण सोरेन व रैयमत सोरेन ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया. टीम के सदस्यों ने संताल आदिवासियों की पर्यावरण से जुड़ी जीवनशैली, खान-पान, संस्कृति, पर्व-त्योहार, पहनावा और मिट्टी के घरों की बनावट को नजदीक से देखा. मिट्टी की दीवारों में उकेरी गयी कलाकृतियों को छूकर देखा और उसकी तारीफ की.
देवघर न्यूज
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पर्यवेक्षिकाओं ने मासिक एमपीआर की समीक्षा की. बैठक में पोषण ट्रैकर के माध्यम से शत प्रतिशत फेस कैप्चरिंग पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में सेविकाओं ने फेस कैप्चरिंग में आने वाली कठिनाइयों जैसे आधार-लिंक मोबाइल समस्या, ओटीपी की परेशानी आदि के संबंध में बताया. पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मातृ वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले व किशोरी प्रोत्साहन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गयी. सभी सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि लाभुकों से आवेदन के साथ आधार, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक (आधार लिंक), राशन कार्ड की छाया प्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त करें.
देवघर न्यूज
सीसीएल कथारा कोलियरी ओपन कास्ट माइंस का निरीक्षण शुक्रवार को परियोजना सेफ्टी बोर्ड टीम ने परियोजना के अधिकारियों के साथ किया. टीम ने सेफ्टी के दृष्टिकोण से कई खामियों को दूर करते हुए उत्पादन करने का सुझाव दिया. टीम पहले एक नंबर क्वायरी डिपार्टमेंटल फेस गयी. यहां शॉवेल मशीन लोडिंग प्वाइंट ओबीआर फेस में धुआं दिखा. इसे पानी से बुझा कर ही ओबीआर को डंपिंग स्थल पर फेंकने की बात कही. फेस के आसपास लाइट की कमी और कथारा क्षेत्रीय बिजली सबस्टेशन से मिनी क्वायरी होते हुए माइंस आने-जाने वाले रास्ते की स्थिति जर्जर मिली. इसके बाद टीम आउटसोर्सिंग कोयला फेस गयी.
बोकारो न्यूज
ज्यादा ब्याज के नाम पर करोड़ों की ठगी. ललपनिया, गोमिया बैंक मोड़ स्थित डोली पैलेस में संचालित डोलो ट्रेड नामक कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. कंपनी का कार्यालय बंद कर दिया गया है. आरोप है कि आकर्षक ब्याज का लालच देकर लगभग 750 निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की गयी है. दर्जनों निवेशकों ने आइइएल थाना में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.
बोकारो न्यूज
बोकारो के सभी थानों में शुरू होगी क्यूआर बेस पेट्रोलिंग. बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि बोकारो जिला के सभी थानों में पुलिस पेट्रोलिंग को और भी सशक्त किया गया है. क्यू आर बेस पेट्रोलिंग जल्द शुरू की जायेगी. इसके तहत कई महत्वपूर्ण स्थानों में क्यू आर कोड सेट किये जायेंगे. पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस टीम वहां जायेगी और क्यूआर कोड को स्कैन करेगी और सेल्फी लेगी. पुलिस मुख्यालय को तत्काल इसकी सूचना देगी, ताकि सुनिश्चित हो सके कि पुलिस लगातार क्षेत्र में सक्रिय है. गाड़ी में बैठ कर समय व्यतीत नहीं कर पायेंगे.
