रांची न्यूज
हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में जेएसएससी को दिया आवेदन. एकल पीठ ने जेएसएससी में आवेदन देने के लिए आठ सप्ताह का दिया है समय. : शिक्षक नियुक्ति के रिक्त 2034 पदों पर होनी है याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति रांची . स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के रिक्त सीटों पर नियुक्ति के मामले में झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में आवेदन जमा होना शुरू हो गया है. याचिकाकर्ता अपना विस्तृत अभ्यावेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के सचिव के पास जमा करा रहे हैं. अभ्यावेदन देने के लिए याचिकाकर्ताओं के पास अब सिर्फ पांच-छह दिन शेष बचे हैं.
रांची न्यूज
कार्ड फंसा कर आकाशवाणी के उदघोषक से छह हजार की साइबर की ठगी. एटीएम में कार्ड फंसा कर रुपये की निकासी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार आकाशवाणी के वरीय उदघोषक ओली मिंज का कार्ड फंसा कर किसी ने छह हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में उन्होंने जगन्नाथपुर थाना में शिकायत की है. दर्ज केस में उन्होंने कहा है कि 17 अक्तूबर की रात 9:30 बजे एसबीआइ के एटीएम कार्ड के जरिये बिरसा चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एटीएम में रुपये निकालने गया था. उसी दौरान कार्ड एटीएम में फंस गया.
रांची न्यूज
पुलिस संस्मरण दिवस परेड: शहीद जवानों को श्रद्धांजलि. झारखंड राज्य और देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस तथा पारा मिलिट्री फोर्स के शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में मंगवार को पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया. जैप-1 परिसर परेड मैदान में आयोजित इस सम्मान समारोह में डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों की याद में सम्मान स्वरूप वाहिनी परिसर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की. डीजीपी ने बताया कि एक सितंबर 2024 से लेकर 31 अगस्त 2025 तक देश के पारा मिलिट्री फोर्स तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस बल के कुल 191 पदाधिकारी एवं जवान अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं.
धनबाद न्यूज
महापर्व छठ को ले कृषि बाजार फल मंडी में फलों की आवक शुरू. महापर्व छठ को लेकर कृषि फल मंडी में मंगलवार को स्पेशल ड्राइव चलाकर साफ-सफाई की गयी. जेनरेटर के साथ जगह-जगह लाइटें भी लगायी गयी हैं. फल मंडियों के कारोबारियों व ग्राहकों को परेशानी न हो इसके लिए सिक्यूरिटी व्यवस्था भी दुरुस्त की गयी है. बाजार समिति प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि फल मंडी में गंदगी फैलानेवाले कारोबारियों पर कार्रवाई होगी. इधर, महापर्व को लेकर मंडी में फलों का आवक शुरू हो गयी है. फल मंडी में नारियल पर्याप्त मात्रा में स्टॉक कर लिया गया है. अनार भी लॉट में पहुंच चुका है.
जमशेदपुर न्यूज
दीपावली के दौरान सभी संवेदनशील इलाकों में अधिक था ध्वनि प्रदूषण, रात के साथ बढ़ता गया धमाके का साउंड. दीपावली की रात जमशेदपुर में ध्वनि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता गया. बिष्टुपुर, साकची से लेकर नया कोर्ट और टीएमएच जैसे साइलेंट जोन तक हर जगह पटाखों का शोर तय मानकों से कहीं ज्यादा दर्ज किया गया. नियमों के मुताबिक रात 10 बजे के बाद पटाखे फोड़ने पर रोक थी, लेकिन हकीकत यह रही कि 10 बजे के बाद ही सबसे ज्यादा धमाके होते रहे. जांच के अनुसार ध्वनि प्रदूषण का पीक आवर रात 9 से 10 बजे के बीच रहा. दीपावली से पहले 13 अक्टूबर और फिर 20 अक्टूबर को अलग-अलग इलाकों में साउंड मीटर से माप किया गया.
बोकारो न्यूज
बोकारो थर्मल में सीसीएल बनायेगी नौ करोड़ की सड़क. बोकारो थर्मल, स्वांग-गोविंदपुर अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट से छिलका पुल तक नौ करोड़ की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास मंगलवार को हुआ. शिलान्यास सीसीएल कथारा एरिया के जीएम संजय कुमार, पीओ एके तिवारी और मैनेजर अंजनी कुमार ने कोनार नदी पर बने लोहा पुल के समीप किया. जीएम ने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य छह माह में पूरा किया जाना है. इस सड़क न बन जाने से कोयला परिवहन सुगम होगी और स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन में भी सहूलियत होगी.
गुमला न्यूज
डीसी के आदेश के बाद भी नहीं बना राशन कार्ड. उपायुक्त के आदेश के बाद भी वृंदा पंचायत के महुआटोली निवासी लहरू अहीर का राशन कार्ड नहीं बना है. लहरू अहीर अनाथ बच्चों की किसी प्रकार परवरिश कर रहा है. मिशन बदलाव के नगर अध्यक्ष विनय गोप ने गांव पहुंचकर लहरू अहीर की स्थिति की जानकारी ली. लहरू ने बताया कि चार वर्ष पूर्व दो बच्चों को छोड़ कर उनके माता-पिता कहीं चले गये. इसके बाद से दंपती का पता नहीं है. माता-पिता के जाने के बाद किसी प्रकार दोनों बच्चों की वह परवरिश कर रहा है.
दुमका न्यूज
दुमका में धूमधाम से मनायी दीपावली व काली पूजा. उपराजधानी दुमका में धूमधाम के साथ दीपावली और काली पूजा मनायी गयी. इस अवसर पर दीयों की रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा. दुमका में रोशनी से पूरा शहर खूबसूरत लगने लगा. लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश-लक्ष्मी के साथ भंडार के देवता कुबेर की भी पूजा-अर्चना की गयी. कई दुकानदार इस दिन से अपने नये खातों की शुरुआत भी करते हैं. लोग मंदिरों में जाकर दीये जलाकर भगवान से अपनी सुख-समृद्धि की कामना की.
खूंटी न्यूज
जिले में उत्साह के साथ मनी दीपावली, देर रात तक होती रही आतिशबाजी. जिले में सोमवार को पूरे धूमधाम के साथ दीपावली मनायी गयी. लोगों ने सुबह घर, दुकान और अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर विधिवत लक्ष्मी-गणेश की पूजा की. पूरे दिन और रात में पूजा का दौर चलता रहा. शाम होने के बाद लोगों ने अपने घरों को रंगीन रोशनियों से सजाया. वहीं दीये जला कर दीपावली मनायी. इस अवसर पर लोगों ने खूब पटाखे छोड़े और आतिशबाजियां की. पूरा शहर पटाखों की आवाज से रात भर गूंजता रहा. शहर से लेकर गांवों तक दीपावली की धूम रही.
खूंटी न्यूज
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन. भारतीय जनता पार्टी अड़की मंडल अध्यक्ष परशुराम दास के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अड़की प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन किया. उन्होंने सूर्य हांसदा एनकाउंटर, नगड़ी के कृषि योग्य भूमि में रिम्स टू के निर्माण का विरोध किया. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया. इसके बाद बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा.
