आज 20 अक्टूबर 2025 झारखंड की ताज़ा खबरें

                                    रांची न्यूज 

दिवाली पर आनंद सबके लिए कार्यक्रम. मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर आनंद सबके लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन मुख बधिर स्कूल निवारणपुर व आदिम जनजातीय के बच्चों के साथ मिलकर मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा व शाखा के पूर्व अध्यक्ष बलबीर जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए. श्री शारदा ने कहा कि अपने और अपने बच्चों के साथ सभी हर त्योहार का आनंद लेते हैं, परंतु उनके साथ आनंद लेने का एक अलग ही आनंद है जिनके साथ कोई भी त्योहार मनाने वाला साथ न हो.

                                    रांची न्यूज 

पहाड़ी मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता, विजेता पुरस्कृत. पहाड़ी मंदिर विकास समिति द्वारा पहाड़ी मंदिर परिसर में रविवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई. प्रतिभागियों ने नीचे महाकाल मंदिर से लेकर ऊपर मुख्य मंदिर तक बनाया. उन्होंने दीवाली, छठ पूजा और महादेव को समर्पित रंगोली बनायी. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल, द्वितीय स्थान कोमल प्रियदर्शी और तृतीय स्थान पल्लवी जायसवाल को मिला. विजेता को पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया. इस अवसर पर पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने दीवाली की शुभकामनाएं दी.

                                    धनबाद न्यूज 

ग्रामीण जमीन का कागज दें, पाथुरिया में बनायेंगे स्टेडियम : स्वास्थ्य मंत्री. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गाेविंदपुर के पाथुरिया में स्टेडियम का निर्माण कराने की बात कही है. इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से जमीन के कागजात उपलब्ध कराने की मांग की है. मंत्री श्री अंसारी रविवार को पाथुरिया मैदान में न्यू झारखंड क्लब की ओर से आयोजित अंकुर दास मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेलों में यदि बोरो टीम पुरस्कार ले जाती है, तो यह दुखद है.

                                    धनबाद न्यूज 

गोल्फ ग्राउंड में बड़ा हादसा टला, दुकान में घुसा रॉकेट, अफरा-तफरी. दीपावली से पहले धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में रविवार की रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां पटाखा बाजार में एक रॉकेट पटाखा उड़कर एक दुकान में जा घुसा. इससे अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि उस पटाखे से आग नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया. ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा गोल्फ ग्राउंड में पटाखाें की दुकानों के संचालन की अनुमति दी गई है. रविवार की रात एक ग्राहक पटाखे खरीदने के बाद वहीं पर आतिशबाजी करने लगा. इस दौरान छोड़ा गया एक रॉकेट पटाखा सीधे एक दुकान में जा गिरा. इसे देखते ही आसपास के दुकानदारों व ग्राहकों में भगदड़ मच गयी.

                                    जमशेदपुर न्यूज 

घाटशिला उपचुनाव : बाइक रैली में हेलमेट नहीं पहनने पर दोनों दलों को नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब. घाटशिला उपचुनाव के नामांकन दिवस पर भाजपा और झामुमो की वाहन रैली में आदर्श आचार संहिता और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन सामने आने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. घाटशिला विधानसभा के निवार्ची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने भाजपा के जिला आइटी प्रभारी मोंटू कुमार और झामुमो के सदस्य राजहंस मिश्रा को नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा है. कहा कि नामांकन के दिन (17 अक्टूबर) को उनके द्वारा निकाली गयी बाइक रैली में बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने हेलमेट नहीं पहने थे, जो रैली के लिए दी गयी अनुमति का स्पष्ट उल्लंघन है.

                                    देवघर न्यूज 

काली पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा रोक. थाना परिसर में रविवार को काली पूजा, दीपावली व छठ पूजा को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर थाना प्रभारी दीपक किशोर भारती की अध्यक्षता में काली पूजा समितियां के साथ बैठक की. बैठक में थाना प्रभारी द्वारा विभिन्न जगहों में होने वाले पूजा को किस तरह शांतिपूर्वक संपन्न इसके बारे में बारी-बारी से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. ताकि किसी प्रकार का हुड़दंग मचाने वालों के ऊपर कार्रवाई की जा सके.

                                    बोकारो न्यूज 

आज से 26 अक्तूबर तक कोचिंग ट्रेनों पर परिचालन रहेगा प्रभावित. ट्रेन संख्या – 18019/18020 (झारग्राम–धनबाद–झारग्राम) एक्सप्रेस 24 अक्तूबर को बोकारो स्टील सिटी (बीकेएससी) स्टेशन पर आंशिक समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा बोकारो–धनबाद–बोकारो खंड में रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या – 13503/13504 (वर्दवान–हटिया–वर्दवान) मेमू 24 अक्तूबर को गोमो स्टेशन पर आंशिक समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा गोमो–हटिया–गोमो खंड में रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या – 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू 23 अक्तूबर को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समाप्त/प्रारंभ होगी. इस दौरान इस ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया-आद्रा खंड में रद्द रहेगी.

                                    बोकारो न्यूज 

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया बोकारो, मन मोह रही स्टील सिटी की खूबसूरती. दीपावली को लेकर रंग-बिरंगी रोशनी से स्टील सिटी बोकारो नहा गया है. शहर की खूबसूरती मन मोह रही है. दीयों की जगमग, बिजली के बल्बों की रोशनी से चास-बोकारो जगमगा रहा है. शनिवार की रात से ही आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है. निजी संस्थान, विभिन्न वाहनों के शो रूम, पेट्रोल पंप सहित सभी जगहों की विभिन्न प्रकार के लाइटिंग से सजावट की गयी है. कई लोगों ने घर के बाहर हस्त निर्मित व बाजार से खरीदे कंदील भी टांग रखा है. घरों में आकर्षक रंगोली भी बनायी गयी है. दिवाली 20 अक्तूबर(सोमवार) को है.

                                    खूंटी न्यूज 

बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन. खूंटी. खूंटी बैडमिंटन एकेडमी के तत्वावधान में एकदिवसीय ओपन डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हेल्थ क्लब खूंटी में किया गया. प्रतियोगिता में कुल 30 टीमों ने भाग लिया. विजेता लोहरदगा के अखिल एलेक्स और रोहित साहू की जोड़ी रही. वहीं उपविजेता अल्तमश और साजन रहे. मुख्य अतिथि एसपी मनीष टोप्पो ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता में उन्होंने भी हिस्सा लिया. वहीं कहा कि हमारे युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए. यहां के युवाओं में काफी प्रतिभाएं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *