उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर 900 पेटी अवैध शराब किया बरामद
शनिवार की देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर जिला उत्पाद टीम ने पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत कांड्रा एनएच किनारे खड़े एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान में ट्रक (PB46M-8164) से 888 विस्की ब्रांड की 750 मिलीलीटर की 900 पेटी (कुल 10,800 बोतलें, लगभग 8,100 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।…
