भोगनाडीह में हुए घटना को लेकर बोकारो में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया, यह पुतला दहन कार्यक्रम बालीडीह के गोविंद मार्केट में आयोजन किया गया। भाजपा ने ये आरोप लगाया कि साहेबगंज जिले के भोगनाडीह में सिद्धू-कान्हू के वंशजों एवं गांव वासियों’पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किये जाने के विरोध में किया गया।
मौके पर उपस्थित बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हेमंत सरकार से इस्तीफे देने की मांग करते हुए कहा कि ये सरकार आदिवासियों के विरोधी सरकार है, सिद्धू-कान्हू,चांद भैरव जैसे वीरो ने अपना बलिदान दिया, हेमंत सरकार की दमनकारी सरकार ने उन्हीं के वंशजों को सम्मानित करने की बजाय उन पर लाठियां चलाईं और उन्हें अपमानित किया गया,यह घटना बहुत ही निंदनीय है।
बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते आदिवासियों पर सरकार के लोगों द्वारा अत्याचार बढ़ा है। झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुये कहा है, ये सरकार में भ्रष्टाचार हावी है, हेमन्त सरकार अविलंब इस्तीफा दे।