आज 26 अक्टूबर 2025 झारखंड की ताज़ा खबरें

                                    रांची न्यूज 

छठ पूजा झारखंड में हाई अलर्ट, घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी, रांची में 1 हजार पुलिस तैनात. झारखंड में छठ महापर्व को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है. सोमवार शाम होने वाली मुख्य अर्घ्य की पूजा-अर्चना को देखते हुए सभी प्रमुख जलाशयों और घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रांची और जमशेदपुर समेत सभी बड़े शहरों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. संवेदनशील घाटों पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी तैनात की गई हैं.

                                    रांची न्यूज 

फिर दिखेगा रांची का जलवा, रांची रॉयल्स मैदान में उतरने के लिए तैयार. हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) 2025-26 का शेड्यूल शनिवार को जारी कर दिया गया. इस बार का सीजन रोमांच और नये जोश से भरा रहेगा. महिला लीग की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 से होगी और सभी मैच रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे. फाइनल मुकाबला 10 जनवरी 2026 को होगा. पुरुष लीग तीन जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर के मैदानों में खेलेगी.

                                    रांची न्यूज 

से चाईबासा गयी टीम ने की जांच, पांच अन्य बच्चों के भी संक्रमित होने की आशंका. चाईबासा सदर अस्पताल में बच्चे को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले पर हाइकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. बच्चा थैलेसीमिया से पीड़ित है. झारखंड हाइकोर्ट ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं. इसके बाद शनिवार को रांची से राज्य सरकार की पांच सदस्यीय टीम चाईबासा पहुंची. स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने ब्लड बैंक और थैलेसीमिया वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान कई खामियां सामने आयीं.

                                    रांची न्यूज  

झारखंड में सूर्यदेव को अर्घ्य देने का क्या है सही समय, मौसम केंद्र ने जारी किया सूर्योदय और सूर्यास्त की टाइमिंग. छठ महापर्व का त्योहार नहाय खाय के साथ 25 अक्टूबर यानी कि शनिवार से शुरू हो गया है. राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में छठ महापर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है. छठ व्रति और श्रद्धालु के साथ साथ प्रशासन छठ घाटों की साफ-सफाई और साज-सज्जा पूरी कर चुके हैं. जिससे हर जगह छठ की रौनक देखते ही बन रही है. इस पर्व में सूर्यास्त और सूर्योदय का समय विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यही समय सूर्य देव को अर्घ्य देने का होता है.

                                    धनबाद न्यूज 

सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों को इएसआइसी से जोड़ा जायेगा. सिविल सर्जन से मांगी गयी संस्थानों की सूची Dhanbad News: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआइसी) ने जिले में संचालित सभी निजी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संस्थानों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना (इएसआइसी) के तहत पंजीकृत करने की पहल शुरू कर दी है. इस संबंध में इएसआइसी, क्षेत्रीय कार्यालय झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन ने धनबाद के सिविल सर्जन को पत्र भेजा है. पत्र में कहा है कि कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के तहत ऐसे सभी संस्थान, अस्पताल, क्लिनिक, पैथोलॉजी, नर्सिंग होम व अन्य स्वास्थ्य इकाइयां, जिनमें 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं उन्हें अनिवार्य रूप से इएसआइ योजना में पंजीकरण कराना है.

                                    धनबाद न्यूज 

असर्फी अस्पताल में तोड़फोड़ व पुलिस से झड़प अस्पताल प्रबंधन ने लगाया डॉक्टरों, कर्मियों के साथ मारपीट व तोड़-फोड़ का आरोप जलायी गयी बाइक धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह स्थित असर्फी अस्पताल में शुक्रवार की रात हुई तोड़फोड़ व पुलिस के साथ झड़प मामले में आठ नामजद समेत 60-70 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अस्पताल प्रबंधन व धनबाद पुलिस ने तोड़फोड़ व जवानों के साथ झड़प करने वालों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. शुक्रवार की रात पुलिस के साथ हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी में सरकारी काम-काज में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है.

                                    जमशेदपुर न्यूज 

घाटशिला उपचुनाव : पारदर्शिता, निष्पक्षता और विधिसम्मत संचालन पर जोर. घाटशिला अनुमंडल सभागार में शनिवार को विधानसभा उपचुनाव में शामिल सभी उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गयी, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांति, सुव्यवस्था और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम को सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास, पुलिस प्रेक्षक गजराव भूपल, व्यय प्रेक्षक दिलीप कुमार राठौर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय ने संबोधित किया. बैठक में उपस्थित सदस्यों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, चुनाव प्रचार के दौरान पालन किये जाने वाले नियमों तथा उल्लंघन की स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गयी.

                                    बोकारो न्यूज 

कथारा में पांच टन अवैध कोयला किया बरामद. सीसीएल कथारा क्षेत्र एवं कथारा कोलियरी सुरक्षा टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर कथारा ओपी थाना क्षेत्र के कथारा वाशरी पुराना बंद कांटाघर के निकट दामोदर नदी शमशान घाट के किनारे जमा किया गया पांच टन अवैध कोयला बरामद किया. बाद में जब्त कोयले को कथारा कोलियरी कोयला स्टॉक में जमा करा दिया गया. छापामारी अभियान का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय गश्ती दल द्वारा इस तरह छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कथारा कोलियरी स्टॉक संख्या-6 से चोर गिरोह चोरी कर कोयले को जमा कर रात्रि में पिकअप वैन से लोड़कर ले जाने की तैयारी कर रहे थे. इसकी सूचना पर कार्रवाई की गयी.

                                    बोकारो न्यूज 

केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बैगलेस डे का आयोजन. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कौशल एवं अनुभवों के माध्यम से सीखने को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शनिवार को प्राचार्य डॉ बीआर डे के निर्देश पर ‘बैगलेस डे’ का आयोजन किया गया. मौके पर छात्र-छात्राओं को पुस्तक और बैग से मुक्त कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर दिया गया. कार्यक्रम के दौरान सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने योग, नृत्य, नाटक, आउटडोर खेल गतिविधि, बागवानी, प्रतिवेदन लेखन, कठपुतली नृत्य, शिल्प कला, हिंदी काव्यपाठ, जीवन कौशल आदि में उत्साह से भाग लिया.

                                    बोकारो न्यूज 

29 को बंद कर दिया जायेगा बोकारो थर्मल का ‘ए‘ पावर प्लांट. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले ‘ए’ पावर प्लांट को छठ पूजा के बाद 29 अक्तूबर से बंद कर दिया जायेगा. पिछले 105 दिनों से ऐश पौंड से छाई की छाई ट्रांसपोर्टिंग तथा पावर प्लांट के सेलो सिस्टम से ड्राई ऐश की ढुलाई का कार्य बल्करों से पूरी तरह ठप रहने तथा डीवीसी को मामले में कहीं से भी प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने के कारण प्रबंधन ने आखिरकार पावर प्लांट को बंद करने का निर्णय ले लिया है. बोकारो थर्मल के विद्युत सह ऐश मैनेजमेंट सिस्टम के जीएम राजेश विश्वास ने शनिवार को इसकी जानकारी पूछे जाने पर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *