आज 30 अक्टूबर 2025 झारखंड की ताज़ा खबरें

                                    रांची  न्यूज 

राज्य में 31 मार्च तक झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) लिया जाना है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने हाइकोर्ट में 31 मार्च 2026 तक परीक्षा लेने की जानकारी दी है. लेकिन जेटेट के लिए अब तक नियमावली ही तय नहीं हुई है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष जून में नियमावली का ड्राफ्ट जारी किया था. नियमावली पर लोगों से सुझाव और आपत्ति मांगी गयी थी. इसमें सबसे अधिक जिलावार भाषा निर्धारण को लेकर आपत्ति दर्ज करायी गयी थी.

                                    धनबाद न्यूज 

धनबाद स्टेशन का होगा आधुनिकीकरण : डीआरएम. मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देशDhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन के आगामी पुनर्विकास कार्यों एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं को लेकर मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बुधवार को स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया तथा अन्य यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा का अवलोकन किया.

                                    धनबाद न्यूज 

कुसुंडा एरिया में नये जीएम निखिल बी. त्रिवेदी ने संभाला पदभार. प्रभार ग्रहण करने के बाद नये जीएम श्री त्रिवेदी ने अपनी तीन प्राथमिकताएं गिनायीं. कहा कि कोयले का डिस्पैच बढ़ाना है, ताकि उत्पादन लक्ष्य समय पर पूरा हो सके. वहीं उत्पादन में स्थिरता बनाये रखने के लिए नए पैच को धरातल पर उतारना, आउटसोर्सिंग पैचों में मानसून के दौरान जमा जल की निकासी कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि ””टीमवर्क व पारदर्शिता के साथ कुसुंडा एरिया को लक्ष्य से आगे ले जाना ही मेरा उद्देश्य है.

                                    देवघर न्यूज 

यूपीएससी परीक्षा में सफल होकर प्रतीक ने क्षेत्र का बढ़ाया मान. प्रखंड क्षेत्र की आलुवारा पंचायत बस्की गांव के प्रतीक पदमेश उर्फ छोटू ने पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार का मान बढ़ाया है. प्रतीक के पिता प्रो युगल किशोर राय राज धनवार महाविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर हैं. जबकि माता इंदुला देवी बस्की के सरकारी विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं. बड़ी बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. जबकि छोटी बहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. प्रतीक ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है.

                                    देवघर न्यूज 

विशेष टीम ने साइबर आरोपित को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल. एसपी सौरभ के निर्देश पर जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के भूरा जंगल में साइबर थाने की विशेष टीम ने छापेमारी कर एक साइबर आरोपित को गिरफ्तार किया. उसके पास से छापेमारी टीम ने एक मोबाइल सहित एक सिमकार्ड, पांच एटीएम कार्ड व एक प्रतिबिंब टारगेटेड सिमकार्ड जब्त किया है. उसके पास से बरामद मोबाइल व सिमकार्ड में पुलिस को क्राइम लिंक मिले हैं. इस आधार पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कराया गया. कोर्ट के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा पहुंचा दिया.

                                    दुमका न्यूज 

बिना सूचना के केंद्र से सेविका गायब, पीडीएस दुकान भी मिली बंद. मसलिया प्रखंड के बेलियाजोर पंचायत में बीडीओ मो. अजफर हसनैन ने योजनाओं, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया। परमेश्वर पंवरिया की पीडीएस दुकान बंद मिली, स्टॉक और वितरण पंजी अनुपस्थित थे, जबकि चित्रसेनी एसएचजी पीडीएस दुकान में भी अनियमितताएं पाईं गईं। दोनों डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया। कोआढाप आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका बिना सूचना अनुपस्थित थी और बच्चों को सूखा राशन दिया जा रहा था। मध्य विद्यालय खरना में शिक्षक कमी और भष्ट भवनों को लेकर शिकायत हुई। स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई कमज़ोर मिली। बीडीओ ने आवास योजना के निर्माण समयबद्ध पूरा करने का निर्देश दिया। मनरेगा परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया गया और ग्रामीणों ने पेयजल समस्या से अवगत कराया।

                                    दुमका न्यूज 

गंभीर बीमारी योजना के 12 लाभुकों के बीच सांसद ने बांटे 4.5 लाख के चेक. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष से जिले के 12 गंभीर रूप से बीमार लाभुकों को कुल 4.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। चेक वितरण दुमका सांसद नलिन सोरेन एवं जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विभिन्न प्रखंडों के कैंसर, किडनी, पेट की बीमारी और अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को राशि दी गई। सांसद और विधायक की अनुशंसा पर सहायता प्रदान की गई। सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार समय पर सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि जिला परिषद अध्यक्ष ने योजना को गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया।

                                    पलामू न्यूज 

मोथा तूफान से बारिश ने खेतों में पानी भर दिया, सड़ सकता है बीज. चक्रवाती तूफान मोथा का असर पलामू जिले में भी देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिनों से जारी तेज हवा और रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. आलू की खेती के लिए अनुकूल माना जाने वाला शुष्क मौसम लगातार बारिश के कारण अब किसानों की चिंता का सबब बन गया है. मोहम्मदगंज प्रखंड के किसानों ने अनुकूल मौसम को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडी से पिछले एक सप्ताह में करीब 300 टन आलू बीज की खरीद की थी. लेकिन अब खेतों में पानी भरने से बीज सड़ने का खतरा बढ़ गया है.

                                    खूंटी न्यूज 

खूंटी का झोंगो पाहन दुबई में दिखायेगा तीरंदाजी का जलवा. सात से 14 दिसंबर तक दुबई में आयोजित होने वाले एशियन यूथ पैरा गेम्स में खूंटी के झोंगो पाहन का चयन भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है. वह खूंटी के सिल्दा गांव का निवासी है. 17 वर्षीय झोंगो पाहन ने कठिनाइयों से लड़ कर यह सफलता हासिल की है. अब उससे पूरे देश को मेडल की उम्मीद है. झोंगो एक गरीब किसान परिवार से है. उनके पिता छोटे किसान हैं और घर में पांच भाई-बहन हैं. आर्थिक तंगी और शारीरिक दिव्यांगता दोनों ही उनके जीवन की बड़ी चुनौतियां थीं. इसके बाद भी झोंगो ने हार मानने की बजाय इन चुनौतियों को अपनी ताकत बना लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *