आज 04 अक्टूबर 2025 झारखंड की ताज़ा खबरें

                                        रांची न्यूज 

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, संभलकर निकलें घर से. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मानसून की वापसी के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक झारखंड में सामान्य 11.7 मिमी की तुलना में 46 मिमी बारिश दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश जामताड़ा जिले के करमाटांड में हुई, जहां 73.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई.

                                        रांची न्यूज 

भाजपा कार्यालय में आदित्य साहू का किया गया स्वागत. भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू पार्टी कार्यालय पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. पार्टी नेता राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, सरोज सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, वरुण साहू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा आदि ने उनका स्वागत किया. वहीं, आदित्य साहू ने नयी जवाबदेही के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आदि के प्रति आभार जताया है.

                                        रांची न्यूज

दीपावली में भी 67 लाख गरीबों को नहीं मिलेगी दाल और चीनी. झारखंड के गरीब परिवार इस समय राशन संकट से जूझ रहे हैं. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राज्य के लाखों राशन कार्डधारियों को पिछले कई महीनों से केवल चावल और गेहूं ही मिल रहा है. दाल, चीनी और नमक जैसी जरूरी वस्तुएं वितरण सूची से गायब हैं. दुर्गापूजा समाप्त हो गयी है. अब दीपावली में भी इन्हें दाल, चीनी व नमक से वंचित रहना पड़ सकता है. चीनी व दाल खरीद की प्रक्रिया शुरू की गयी है, लेकिन इस प्रक्रिया को पूरा होने में कम से कम एक माह का समय लग सकता है. वहीं, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े उपभोक्ता पिछले नौ माह से चना दाल से वंचित हैं. खाद्य सुरक्षा योजना और ग्रीन कार्डधारी लाभुकों को हर माह एक किलो चना दाल मिलने की व्यवस्था थी. इसके लिए सरकार ने पूरे वर्ष की राशि विभाग को उपलब्ध करा दी थी,

                                        रांची न्यूज

झारखंड के सात गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को नोटिस. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रवि कुमार ने चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड के सात गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है. इनमें झारखंड की क्रांतिकारी पार्टी (रांची), झारखंड पार्टी (सेक्युलर) (रांची), लोक जन विकास मोर्चा (रांची), राष्ट्रीय देशज पार्टी (रांची), राष्ट्रीय संगाइल पार्टी (रांची), झारखंड पीपल्स पार्टी (पूर्वी सिंहभूम) व राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा (चतरा) शामिल हैं. इन दलों को अपने अस्तित्व और कार्यप्रणाली से संबंधित शपथ पत्र एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है.

                                        रांची न्यूज  

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान : 16 दिनों में 32.76 लाख ने करायी स्वास्थ्य जांच. स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान में झारखंड के 32.76 लाख लोगों ने स्वास्थ्य जांच करायी. यह अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चला. योजना के तहत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पंचायत स्तर पर कैंप का आयोजन किया गया था. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने आंकड़े जारी करते हुए अभियान के सफल संचालन को लेकर खुशी जतायी. उन्होंने कहा कि हम एक टीम के तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे. शिविरों में दिन प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती गयी और अभियान के समापन पर यह संख्या 32,76,947 दर्ज की गयी. शिविरों में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. 3.85 लाख महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर जांच और 1.77 लाख महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर जांच की गयी. वहीं, 7,54,265 लोगों की ओरल कैंसर जांच की गयी. स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित शिविर में पहले सात दिनों में पंचायत स्तर तक करीब 26,547 से ज्यादा कैंप लगाये गये. कैंप में 12.97 लाख लोगों ने हाइपर टेंशन व 11.97 लाख लोगों ने शुगर की जांच करायी. वहीं, 3.83 लाख लोगों ने टीबी, 3.97 लाख लोगों ने सिकल सेल व 10.69 लाख लोगों ने हिमोग्लोबिन जांच करायी.

                                        धनबाद न्यूज 

166 लाभुकों को मिली मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की राशि. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत धनबाद जिले के 166 पात्र लाभुकों के बैंक खाते में शुक्रवार को 10,96,500 की अनुदान राशि भेज दी गयी. उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर यह राशि कल्याण विभाग ने हस्तांतरित की. उपायुक्त ने बताया कि यह योजना मुख्य रूप से गंभीर बीमारियों अथवा शल्य चिकित्सा के कारण आय में हुई क्षति की भरपाई और बीमारी के बाद पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. वयस्क और अवयस्क लाभुकों को उनकी स्थिति के अनुसार न्यूनतम 1,500 से लेकर अधिकतम 25,000 तक की सहायता दी जाती है. उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं आमजन को स्वास्थ्य संकट के समय आर्थिक संबल प्रदान करती हैं. धनबाद जिला प्रशासन ने इस योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया है.

                                        बोकारो न्यूज

तेनुघाट डैम के आठ गेट खोले गये, अलर्ट. बेरमो, तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है. शुक्रवार को छह रेडियल गेट और दो अंडर सूलीस गेट खोल दिये गये. इससे 14200 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज हो रहा है. उक्त जानकारी देते हुए तेनुघाट बांध प्रमंडल के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने दामोदर नदी सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की बात कही है. जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर को तीन रेडियल व दो अंडर सुलिस गेट खोले गये थे. बीच में एक गेट बंद किया गया था, फिर दो अक्टूबर को छह गेट खोले गये.

                                        बोकारो न्यूज

माइंस में लगी आग का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण. बेरमो, सीसीएल कथारा कोलियरी की तीन नंबर माइंस में लगी आग का निरीक्षण गुरुवार की देर रात को गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया. इस दौरान झिरकी मुस्लिम टोला के ग्रामीण भी मौजूद थे. पूर्व विधायक ने कहा कि वर्षों से यहां लगी आग और गैस रिसाव के कारण झिरकी के अस्तित्व व यहां के हजारों लोगों की जिंदगी पर खतरा मंडरा रहा है. माइंस व अगलगी स्थल से लगभग 50 से 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले मुस्लिम टोला, यादव टोला व रविदास टोला के लोग डर के साये में जी रहे हैं.

                                        गिरिडीह न्यूज

पथ संचलन में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी. राइस दौरान लोगों ने जगह-जगह पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. स्कूल प्रांगण में ही शस्त्र पूजन किया गया. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी भी पूर्ण गणवेश के साथ शामिल हुए. प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाये रखने तथा राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के लिए संघ की स्थापना की गयी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *