रांची न्यूज
सत्ता को हमेशा जवाबदेही और नैतिक व्यवस्था से नियंत्रित किया जाना चाहिए. ब्रिजटाउन में आयोजित 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने राष्ट्रीय संसद बनाम प्रांतीय, प्रादेशिक और विकेंद्रीकृत विधान शक्ति के पृथक्करण की रक्षा और संरक्षण पर व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि सत्ता को हमेशा जवाबदेही और नैतिक व्यवस्था द्वारा नियंत्रित किया जाना चाहिए. हमारे संविधान के निर्माता डॉ बीआर आंबेडकर ने इस संतुलन को स्पष्टता के साथ समझाया था. उन्होंने कहा कि संघवाद का मूल सिद्धांत यह है कि विधायी और कार्यकारी प्राधिकरण केंद्र और राज्यों के बीच विभाजित होता है.
रांची न्यूज
बाजार समितियों को सुदृढ़ करने के लिए बनेगा एसओपी. झारखंड की बाजार समितियों को सुदृढ़ करने और किसानों के उत्पाद को बाजार तक लाने की दिशा में कृषि विभाग पहल करेगा. राज्य भर की बाजार समितियों के संचालन के लिए एसओपी बनेगा. किसानों के उत्पाद का सही दाम दिलाना और बिचौलियों से मुक्ति विभाग की प्राथमिकता है. उक्त बातें कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कही. उन्होंने राज्य की 28 बाजार समितियों के साथ बैठक की.
रांची न्यूज
धर्म का बाहरी आडंबर से कोई संबंध नहीं : आचार्य विश्वोदगतानंद. आनंद मार्ग का तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन का शुभारंभ रातू स्थित दुल्हन बैंक्विट हॉल में शुक्रवार को किया गया. इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों और विदेशों से आये साधकों ने भजन कीर्तन और आध्यात्मिक साधना की. आचार्य ज्योतिप्रकशानंद अवधूत ने सभी को योगासन सिखाया.
रांची न्यूज
जुमार नदी छठ घाट को सजाने का निर्णय. श्रीश्री छठ पूजा समिति जुमार नदी की बैठक मुख्य संरक्षक महावीर ओहदार की अध्यक्षता में जुमार नदी घाट पर शुक्रवार को हुई. बैठक में सर्वसम्मति से जुमार नदी घाट में श्रद्धा व उल्लास से महाव्रत छठ पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में घाट को बेहतर तरीके से सजाने पर सहमति बनी. जिसमें घाट पर रंग बिरंगे विद्युत सज्जा, नदी पर लकड़ी का पुलिया बनाने, घाट को फूलों से सजाने व आतिशबाजी करने की बात कही गयी. अध्यक्ष राजू महतो ने बैठक में अतिथियों का स्वागत चुनरी ओढ़कर किया.
धनबाद न्यूज
दामोदर में बह रहा वाशरी का ‘काला’ पानी. दामोदर नदी के पानी में केमिकल बहाये जाने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया. पूर्वाह्न 10 बजे पानी का रंग काला देख जमाडा जल संयंत्र केंद्र के कर्मियों के हाथ-पांव फूल गये. वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर ढाई घंटे प्लांट एवं इंटेकवेल को बंद कर दिया गया. सूचना मिलने पर जमाडा केंद्र के एसडीओ कृपा शंकर यादव, कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने पानी की जांच करायी. इसमें वाशरी का केमिकल पानी में होने का प्रमाण मिला. बताया जाता है कि तेनुघाट डैम से पानी आता है. रास्ते में नदी किनारे कई प्लांट, फैक्ट्री व कल-कारखाने अवस्थित हैं.
धनबाद न्यूज
राज्य स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता में क्रेडो के बच्चों का शानदार प्रदर्शन. रांची के वीरबुधु भगत एक्वाटिक स्टेडियम में नौ व 10 अक्तूबर को आयोजित द्वितीय झारखंड स्टेट इंटर स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, धनबाद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अंडर-17 ब्वॉयज में कक्षा 11 के अवि अक्षज प्रेमित ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक व 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता. नवम के आख्यान वर्मा ने अंडर-17 में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक व 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक, अंडर-17 गर्ल्स में 11वीं की दिया सेन ने 100 मीटर और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक तथा 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत, अंडर-14 बालक में सप्तम के अंकित राज ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता.
देवघर न्यूज
गौरीपुर में पांच साल बाद भी पूरा नहीं हुआ मिट्टी-माेरम पथ, बकरी शेड निर्माण के बिना ही निकाल ली राशि. देवघर प्रखंड की सात पंचायतों में मनरेगा योजना से संबंधित सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसके तहत अंधरीगादर, धरवाडीह, खसपैका, गौरीपुर, चंदडीह, बसवरिया व गिधनी पंचायत में अलग-अलग टीम ने मनरेगा योजना से डोभा निर्माण, बागवानी निर्माण, मिट्टी-मोरम पथ, प्रधानमंत्री आवास योजना का अंकेक्षण कर जनसुनवाई की. ज्यूरी टीम के सदस्यों ने अंकेक्षण के दौरान कई स्थानों पर कार्यों में अनियमितता, गड़बड़ी, दस्तावेज, जॉब कार्ड नवीकरण नहीं होना, सूचना पट्ट नहीं रहना, एमआर उपलब्ध नहीं कराना आदि पाये.
गिरिडीह
नौ माह से नहीं मिला मनरेगा कर्मियों को मानदेय. मनरेगा के तहत गांडेय में दो प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ), एक सहायक अभियंता, तीन कनीय अभियंता,तीन कंप्यूटर ऑपरेटर, एक लेखा सहायक व 26 रोजगार सेवक कार्यरत हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि यहां कार्यरत बीपीओ, एई, जेई व कंप्यूटर ऑपरेटर को नौ माह से और लेखा सहायक व रोजगार सेवक को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है. मानदेय के अभाव सभी मनरेगा कर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. मनरेगा कर्मी घर परिवार के भरण पोषण तक के लिए उधार लेने पर विवश हैं. सबसे बड़ी बात है कि दुर्गापूजा जैसे त्योहार भी मनरेगा कर्मियों को वेतन नहीं मिला.
गिरिडीह न्यूज
छात्राओं को दी गयी कानून की जानकारी. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक मुकेश कुमार ने की. विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय के पीएलवी सुबोध कुमार साव की मौजूदगी में छात्राओं को डायन-बिसाही कानून की विस्तृत जानकारी दी गयी. कहा कि डायन डायन प्रथा एक सामाजिक और अंधविश्वास पर आधारित प्रथा है, जो मुख्य रूप से महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़ी हैं. इसके लिए महिला को प्रताड़ित करने पर छह माह की अवधि के लिए कारावास या अथवा दो हजार रुपये जुर्माना अथवा दोनों सजा से मिल सकती है. पीएलवी हीरा देवी और प्रदीप कुमार ने बच्चियों को बाल विवाह के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.
दुमका न्यूज
विधानसभा की समिति ने की जिले की योजनाओं की समीक्षा. दुमका परिसदन में झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक हुई. सभापति सह महेशपुर के विधायक स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में समिति के सदस्य सुरेश कुमार बैठा एवं लुईस मरांडी की उपस्थिति में बैठक हुई. बैठक में वन, नगर निगम, आपूर्ति, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, परिवहन, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग केंद्र, उत्पाद, खनन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भूमि-संरक्षण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, कौशल विकास, खेल, पर्यटन, श्रम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1 एवं 2, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल (यांत्रिक), पथ प्रमंडल, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, नगर परिषद समेत अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी.
