रांची न्यूज
राजधानी में छठ घाटों पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान. छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम राजधानी के सभी जलाशयों की साफ-सफाई करवा रहा है. सभी 74 चिह्नित छठ घाटों और उनके संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई की जा रही है. रविवार को वार्ड नंबर-7 स्थित जुमार नदी घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. जेसीबी की मदद से पूरे मार्ग की गंदगी और मिट्टी हटाकर समतलीकरण किया गया. चडरी तालाब, जेल तालाब, कांके डैम, अरगोड़ा, बांधगाढ़ी पुंदाग, करमटोली, दिव्ययान, टेतर टोली, बटन, जगन्नाथपुर, मधुकम समेत अन्य सभी तालाबों में सफाई कार्य लगातार जारी है.
रांची न्यूज
बालू, कोयला व पत्थर के अवैध धंधे पर झारखंड सरकार गंभीर, मुख्य सचिव ने दिया रोक लगाने का आदेश. ज्य सरकार ने बालू, कोयला, पत्थर और अफीम के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में रविवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) और एसपी के साथ करीब ढाई घंटे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. मौके पर उन्होंने राज्य प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने सभी जिलों को अवैध बालू ढुलाई और कोयला पत्थर खनन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. अफीम की खेती पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने को कहा.
रांची न्यूज
झारखंड स्थापना दिवस पर मोरहाबादी में जुटेंगे पारा शिक्षक. राज्य के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है. यह निर्णय रविवार को प्रभात तारा मैदान में हुई झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिया गया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. शिक्षकों को अब तक केवल आश्वासन दिया जा रहा है. शिक्षक समान काम के लिए समान वेतन, आकलन परीक्षा को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के समान मान्यता देने, टेट सफल सहायक अध्यापक को सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति व सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं.
रांची न्यूज
हाइकोर्ट और डीजीपी का आदेश भी बेअसर, धड़ल्ले से दौड़ रहीं अवैध बालू लदी गाड़ियां. हाइकोर्ट और डीजीपी के सख्त आदेश का बावजूद धड़ल्ले से बालू की ढुलाई हो रही है. तमाड़ से लेकर नामकुम थाना क्षेत्र तक बालू लोड हाइवा और ट्रकों की अवैध आवाजाही बेखौफ जारी है. हाइकोर्ट का आदेश है कि बिना तिरपाल से ढंके लोहा, कोयला, बालू और पत्थर लादे वाहन सड़क पर न चलें. यह आदेश 11 अगस्त 2025 को दायर पीआइएल ‘खुशीलाल महतो एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य’ में दिया गया था. अदालत की जानकारी अपर महाधिवक्ता-2 सचिन कुमार ने 14 अगस्त को डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्र भेजकर दी थी. इसके बाद डीजीपी ने 21 अगस्त को तमाम जिलों के एसपी और रांची एसएसपी को निर्देश जारी किये थे.
देवघर न्यूज
डीएस ने बच्चे को पोलिया खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत. अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से रविवार को प्रखंड प्रमुख पदमनी देवी, डीआरसीएचओ देवघर डॉ. रमेश कुमार, उपाधीक्षक डॉ शाहिद ने बच्चों को पोलियो खुराक की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. वहीं, डॉ रमेश व प्रखंड प्रमुख ने कहा कि एक्शन प्लान के मुताबिक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाया जायेगा. जन प्रतिनिधि जागरुक होकर अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाये. अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान 12 से शुरू होकर 14 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है.
बोकारो
वॉक कर कैंसर के प्रति किया जागरूक. विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह पर मेडिकेंट हॉस्पिटल बोकारो की ओर से सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान में रविवार को कैंसर जागरूकता वॉक का आयोजन किया गया. शुरुआत मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद व विशिष्ट अतिथि इडी एमएंडएचएस बीजीएच डॉ विभूति भूषण करुणामय ने संयुक्त रूप से की. कैंसर के प्रति जागरूकता व रोकथाम के क्षेत्र में मेडिकेंट हॉस्पिटल के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की. मेडिकेंट हॉस्पिटल के डॉ विभोर शर्मा (सीएमओ), डॉ टीएम सिंह (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) व डॉ फिरहाना (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट) ने स्तन कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान व उपचार के महत्व पर जानकारी साझा की.
गिरिडीह न्यूज
बगोदर पुलिस ने की वाहनों की जांच. बगोदर पुलिस ने रविवार को वाहनों की जांच की. इस दौरान बिना दो पहिया वाहन सवारों के हेलमेट, ट्रिपल लोड व कागजातों की जांच की गयी. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने लोगों से दो पहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाने की अपील की. साथ ही तेज रफ्तार वाहन नहीं चलाने का निर्देश दिया है. नियम तोड़ने वालों को डांट-फटकार कर छोड़ दिया गया.
गुमला न्यूज
चार स्कूलों में बालिका दिवस मनाया. गुमला लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिसई, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुदरा, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय घाघरा, बालिका आवासीय विद्यालय टोंगो चैनपुर में मनाया गया. जिसमें बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, विकास और भागीदारी के विषय में बताया गया. साथ ही सभी ने बाल विवाह न करने की शपथ ली और बाल विवाह को जिले से समाप्त करने का प्रण किया.
खूंटी न्यूज
झामुमो प्रखंड कमेटी ने हाथी प्रभावित गांव का किया दौरा. झामुमो प्रखंड कमेटी की एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के निर्देश पर हाथी प्रभावित गांव बोंगतेल पहुंचा. गांव में स्वर्गीय कृष्णा सिंह की पत्नी से मुलाकात कर हाल-चाल जाना. वहीं झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया. ज्ञात हो कि स्वर्गीय कृष्णा सिंह की पत्नी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है. दो सितंबर की रात बोगंतेल गांव में जंगली हाथी ने कृष्णा सिंह को अपने चपेट में लेकर मौत की घाट उतार दिया था. मौके पर झामुमो और रनिया प्रखंड अध्यक्ष गाब्रियल तोपनो, सुरेश कोनगाड़ी, पियूष गुड़िया, सुनील कंडुलना, लेवनाथ कंडुलना सहित अन्य मौजूद थे.
