रांची
झारखंड स्थापना दिवस पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, शुरू होगी मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना. Maiya Balwan Yojana: झारखंड की 50 लाख महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिलाओं के लिए एक नयी योजना ला रहे हैं. इस योजना का नाम “मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना” रखा गया है. इस अर्टिकल में जानिए मंईया बलवान योजना का लाभ किसे और कैसे मिलेगा. झारखंड की करीब 50 लाख महिलाएं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा रही हैं. योजना के तहत सभी लाभुकों को प्रतिमाह 2500 रुपये दिए जाते हैं. राज्य सरकार इस योजना की सभी लाभुकों को सशक्त बनाने के लिए एक नयी योजना बना रही है. इस योजना का नाम “मुख्यमंत्री मंईया बलवान योजना” रखा गया है. इस योजना की आधिकारिक घोषणा 15 नवंबर को करने की तैयारी है.
रांची
आज कैबिनेट की बैठक, सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने का आ सकता है प्रस्ताव. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक होने वाली है. इस बैठक में आज कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. कैबिनेट बैठक में सारंडा जंगल को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने का प्रस्ताव भी आ सकता है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है. कैबिनेट की यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी. बैठक में सभी विभागों के मंत्री शामिल होंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने गुरुवार 18 सितंबर को यह जानकारी दी.
रांची
झारखंड में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी. झारखंड में बीते कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज बुधवार और कल गुरुवार को राज्य में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. राज्य के दक्षिणी हिस्से में इन दो दिनों तक भारी से भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इस दौरान वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है.
रांची
झारखंड में 200 नये डॉक्टरों की होगी नियुक्ति : स्वास्थ्य मंत्री. झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के पैनल से जल्द ही 200 नये डॉक्टर सेवा से जुड़ने जा रहे हैं. उक्त जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दी. उन्होंने कहा कि झारखंड में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्स (आइपीएचएस) नॉर्म्स के तहत डॉक्टरों की कमी है, जिसे यह सरकार पाटने में जुटी है. डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 200 डॉक्टरों को 25 सितंबर को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. ये सभी डॉक्टर ग्रामीण इलाकों के साथ ही झारखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अपनी सेवा देंगे. इससे लोगों को फायदा होगा. यी नियुक्तियों में 100 सरकारी डॉक्टर और 100 अनुबंध पर बहाल होंगे. बताया गया कि नयी नियुक्तियों में 100 सरकारी डॉक्टर और लगभग 100 अनुबंध पर तैनात होने वाले चिकित्सक शामिल होंगे. इससे पूर्व भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और 126 संविदा पर डॉक्टर की नियुक्ति की गयी है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदैव यह स्पष्ट किया है कि गांव के गरीब किसान और शहर के आम लोगों दोनों को बराबर स्वास्थ्य सुविधा मिले. इसी सोच ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नयी दिशा और मजबूती प्रदान की है.
धनबाद
एसएसएलएनटी में परीक्षा के दौरान बिनोद बाबू की जयंती को लेकर हंगामा. एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में मंगलवार को झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के कार्यकर्ताओं ने बिनोद बाबू की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर जमकर हंगामा किया. कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने से रोक दिया और जेसीएम कार्यकर्ताओं को बाहर निकाल दिया. इसके विरोध में जेसीएम कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर के बाहर प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की.
देवघर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो टोटो चोर गिरफ्तार व छिपाये गये इ-रिक्शा बरामद. जिले के देवीपुर थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान टोटो चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपितों के पास से चोरी कर छिपाये गये टोटो बरामद किये गये, जबकि उनकी निशानदेही पर तिलौना जंगल से एक और टोटो भी पुलिस ने जब्त किया है. घटना के संबंध में एएसआइ भरत सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
गुमला
गुमला में मुठभेड़, जेजेएमपी के 3 उग्रवादी ढेर. झारखंड पुलिस को आज बुधवार की सुबह उग्रवादियों की खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस सहित सुरक्षा बलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मारे गए हैं. मौके से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं.
दुमका
दुर्गापूजा के दौरान तीसरी आंख से भी रखी जाएगी नजर. गोपीकांदर में शारदीय नवरात्र बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई. पंडित उत्तम हाजरा ने पूजा-अर्चना कर उपासकों को दर्शन कराने में मार्गदर्शन किया. गोपीकांदर का दुर्गा मंदिर अपने अनोखे स्थान और भक्तों की आस्था के लिए प्रसिद्ध है. समिति अध्यक्ष पंकज कुमार मंडल ने बताया कि मंदिर के निर्माण से पहले झाड़ियों में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा होती थी, लेकिन ग्रामीणों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूजा का क्रम नहीं छोड़ा. आज मंदिर में भव्य सज्जा और लाइटिंग के माध्यम से पूजा का माहौल और आकर्षक बना दिया गया है. इस वर्ष दुर्गा पूजा का बजट 3 लाख 50 हजार रुपये है। षष्ठी, सप्तमी और अष्टमी की संध्या पर बच्चों के लिए क्विज, खेल-कूद और प्रतियोगिता का आयोजन होगा. नवमी की रात भक्ति जागरण होगा, जबकि दशमी को मेला और मुख्य आकर्षण घड़ा उतार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे आयोजन में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से नजर रखी जाएगी. वॉलिंटियर्स की तैनाती भी की गई है। उपासक संजय सेन, उपाध्यक्ष अभिमन्यु देहरी, सियो मंडल, निजु मंडल, विजय गुप्ता, मुकेश पाल, दीपक मिर्धा, अशोक पाल और बप्पी चांद सहित युवाओं का सहयोग पूजा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
खूंटी
भाजपा के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 250 मरीजों की जांच. भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को खूंटी के सरस्वती शिशु मंदिर सालेहातू में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित हुए. उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया. वहीं इससे पूर्व पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया. शिविर में कुल 250 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी. वहीं मरीजों के बीच दवा का वितरण किया गया.
