आज 30 अक्टूबर 2025 झारखंड की ताज़ा खबरें
राज्य में 31 मार्च तक झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) लिया जाना है. स्कूली शिक्षा…
राज्य में 31 मार्च तक झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) लिया जाना है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने हाइकोर्ट में 31 मार्च 2026 तक परीक्षा लेने की जानकारी दी है. लेकिन जेटेट के लिए अब तक नियमावली ही तय नहीं हुई है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष जून में नियमावली का…
हजारीबाग भूमि घोटाला में भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद को एसीबी ने बनाया आरोपी. हजारीबाग वन भूमि घोटाला में भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद भी आरोपी बनाये गये हैं. यह पहली बार है, जब एसीबी ने झारखंड में किसी जमीन घोटाला मामले में भाजपा विधायक को आरोपी बनाया है. एसीबी ने जांच में पाया है कि घोटाले…
माओवादी रविंद्र गंझू की पत्नी गिरफ्तार, भेजी गयी जेल. माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में एसपी कुमार गौरव के निर्देशानुसार विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में चंदवा पुलिस ने 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया. उसे मंडल कारा लातेहार भेज दिया…
छठ पूजा झारखंड में हाई अलर्ट, घाटों पर ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी, रांची में 1 हजार पुलिस तैनात. झारखंड में छठ महापर्व को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है. सोमवार शाम होने वाली मुख्य अर्घ्य की पूजा-अर्चना को देखते हुए सभी प्रमुख जलाशयों और घाटों पर सुरक्षा…
मिसेज इंडिया वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी तृप्ति लकड़ा. झारखंड की बेटी तृप्ति कुमारी लकड़ा क्रायोलान एलीविटा मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में भाग लेने के लिए शुक्रवार को मुंबई के लिए रवाना हुईं. उनका चयन हाल ही में फिनाले में शामिल होने वाली देशभर की अन्य महिलाओं के…
हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में जेएसएससी को दिया आवेदन. एकल पीठ ने जेएसएससी में आवेदन देने के लिए आठ सप्ताह का दिया है समय. : शिक्षक नियुक्ति के रिक्त 2034 पदों पर होनी है याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति रांची . स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 के रिक्त सीटों पर नियुक्ति के मामले में झारखंड हाइकोर्ट…
दिवाली पर आनंद सबके लिए कार्यक्रम. मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर आनंद सबके लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन मुख बधिर स्कूल निवारणपुर व आदिम जनजातीय के बच्चों के साथ मिलकर मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा व शाखा के…
झारखंड में होगी बारिश, छठ से पहले बदलेगा मौसम, आया मौसम विभाग का अलर्ट. दीपावली और छठ पर्व के दौरान राज्य के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्तूबर को झारखंड के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में आकाश में बादल छाये…
मनमाने ढंग से सड़कों पर लगे होर्डिंग, जांच करेगी कमेटी. रांची शहर की सड़कों पर मनमाने ढंग से लगाये गये 200 से अधिक होर्डिंग को लेकर नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने इन होर्डिंगों से यातायात और शहर की सुंदरता पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच के लिए उप प्रशासक…
राजधानी में छठ घाटों पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान. छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम राजधानी के सभी जलाशयों की साफ-सफाई करवा रहा है. सभी 74 चिह्नित छठ घाटों और उनके संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई की जा रही है. रविवार को वार्ड नंबर-7 स्थित जुमार नदी घाट पर विशेष सफाई अभियान…